पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Theme Road Tiranga At A Height Of 100 Feet

GOOD NEWS : थीम रोड पर 100 फीट ऊंचाई पर फहरेगा तिरंगा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
(भूमिपूजन अवसर पर मौजूद अतिथि।)
ग्वालियर. शहर के थीमरोड उन ऐतिहासिक स्थल की सूची में दर्ज हो जाएगा, जहां 100 फीट की ऊंचाई पर तिरंगा फहराया जाएगा। अभी तक देशभर के 38 स्थान ऐसे हैं, जहां तिरंगा 100 फीट की ऊंचाई पर फहराया जाता है। इसी सूची में अब शहर का नाम जुड़कर 39 वां हो गया है। इस फ्लैग मास्ट को लायंस क्लब ग्वालियर सिटी एवं नगर निगम के संयुक्त प्रयास से लगाया जाएगा।
रविवार को महापौर समीक्षा गुप्ता ने लायंस सदस्यों के साथ इसका भूमिपूजन एमएलबी कॉलेज के सामने फोटो प्वाइंट पर किया गया। इस अवसर पर महापौर समीक्षा गुप्ता ने कहा कि हमारी आन बान और शान का प्रतीक हमार राष्ट्रीय ध्वज हमें सदैव प्रेरणा देगा। इस ध्वज के रखरखाव की जिम्मेदारी लायंस क्लब ग्वालियर सिटी की होगी।
ध्वज को रोशन रखने की जिम्मेदारी नगर निगम की रहेगी। लायंस क्लब की ओर से स्थापना कमेटी के चेयरमैन नितिन मांगलिक एवं संयोजक राकेश रायजादा हैं। कार्यक्रम में क्लब प्रेसीडेंट साकेत गुप्ता, दीपक बंसल, सुधीर वाजपेयी, वरुण अग्रवाल, मनीष बांदिल सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।
आगे की स्लाइड में देखें 100 फीट उंचे तिरेंगे की तस्वीर