पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • To Die Lying Between The Tracks, The Train Has Gone Up, But Only If ...

जान देने पटरी के बीच लेटी, ऊपर से ट्रेन गुजरी, लेकिन तभी...

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ग्वालियर/दतिया. रोज-रोज के तानों से तंग आकर वह जान देने के लिए पटरियों के बीच लेट गई, ऊपर से ट्रेन गुजर गई और उसे खरोंच तक नहीं आई. ट्रेन गुजरते ही वह उठकर खड़ी हो गई। दतिया स्टेशन पर बुधवार की शाम 4.30 बजे यह वाकया हुआ।
महिला को पटरियों के बीच लेटते देखकर तमाशबीन जुट गए। इसमें उसके वे परिजन भी शामिल थे जिनके उकसाने और तानों से परेशान होकर 26 साल की रजनी आत्महत्या के लिए मालगोदाम के सामने आई थी।
मौके पर पहुंचे आरपीएफ के जवानों ने रजनी को ले जाकर चौकी में बिठा लिया है। सीमा विवाद के चलते देर रात तक इस संबंध में कोई मामला दर्ज नहीं हुआ।
स्लाइड क्लिक कर देखें पूरी खबर...