पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Trap Enemies To Kill Father, Son Arrested

दुश्मनों को फंसाने के लिए पिता को मारने वाले बेटे पकड़े

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ग्वालियर| पांच महीने पहले दयेली गांव में दुश्मनों को फंसाने के लिए पिता की हत्या करने वाले दो बेटों सहित पुलिस ने पांच बदमाशों को पकड़ा है। इन्हें रविवार-सोमवार की रात तौर गांव स्थित सिद्धबाबा की पहाड़ी से गिरफ्तार किया गया है।

एएसपी योगेश्वर शर्मा ने बताया कि रविवार की रात पुलिस टीम ने तौर गांव में सिद्धबाबा की पहाड़ी से रघुराज पुत्र कृष्ण गुर्जर, रामबरन पुत्र नारायण सिंह गुर्जर निवासी दयेली, दशरथ गुर्जर पुत्र भगवान सिंह गुर्जर निवासी ग्राम दलिया थाना गोहद (भिण्ड), पिंटू उर्फ अरविंद और पप्पू दोनों पुत्र सरनाम सिंह को पकड़ा है।
इनसे जिंदा राउंड सहित 315 बोर की तीन अधिया जब्त की गई हैं। इन सभी ने मिलकर 28 अप्रैल को दयेली गांव में पिंटू और पप्पू के पिता सरनाम सिंह (70) की हत्या कर अपने दुश्मनों को फंसाने के लिए झूठा प्रकरण दर्ज कराया था। इनमें से रघुराज और रामबरन गुर्जर पर 10-10 हजार रुपए का इनाम घोषित था।