पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

गिट्टी की जगह निकली मिट्टी, हाथ जोड़कर बोले सीएमओ- सर‌! प्लीज माफ कर दो

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भिंड. नगर पालिका की 40 लाख की लागत से बनी 400 मीटर लंबी सीसी सड़क को सोमवार को लोकायुक्त के चीफ इंजीनियर एनएस जौहरी ने ड्रिल मशीन से खुदवाया। सड़क खुदते ही उसमें से गिट्टी के बजाय मिट्टी निकलने लगी। जब लोकायुक्त सीई ने नपा सीएमओ आरएस छारी व नपा उपाध्यक्ष व सड़क ठेकेदार जेपी शर्मा से घटिया निर्माण के बारे में पूछा तो सीएमओ ने गलती मानते हुए हाथ जोड़ लिए।

मालूम हो, कि पूर्व नपा उपाध्यक्ष अलका अजीत भदौरिया ने घटिया सड़क निर्माण की शिकायत लोकायुक्त में की थी। अग्रसेन चौराहे से संतोषी माता मंदिर तक 400 मीटर की सीसी रोड का 20 जुलाई को भाजपा विधायक नरेन्द्र सिंह कुशवाह ने लोकार्पण किया था। उस समय जनता ने सड़क में दरारें देख घटिया निर्माण की शिकायत की थी।
भिंड नगर पालिका द्वारा बनवाई गई सड़क की पोल सोमवार को लोकायुक्त के चीफ इंजीनियर एनएस जौहरी के सामने खुल गई। लोकायुक्त टीम ने जब सड़क पर ड्रिल कर सैंपल लिया तो गिट्टी की जगह मिट्‌टी निकलने लगी। चीफ इंजीनियर ने जब नपा सीएमओ आरएस छारी से पूछा तो वे उनके सामने हाथ जोड़कर खड़े हो गए।