(एसआईटी गिरफ्त में विजय बाजोरिया)
ग्वालियर। पीएमटी में फर्जी तरीके से परीक्षा देने वालों को पकड़ने का सिलसिला जारी है। अब एसआईटी ने इस मामले में सात लोगों को गिरफ्तार किया है। इसमें ज्यादातर उन छात्रों का पिता हैं, जिन्होंने एजेंटों के जरिए अपने पुत्रों का फर्जी तरीके से मेडिकल में प्रवेश करवाया था।
इस बारे में एसआईटी प्रभारी वीरेन्द्र जैन ने बताया कि कुछ दिन पहले 2008 बैच के छात्र अवधेश बाजोरिया को पकड़ा गया था। उसने बताया था कि एजेंट को उसके पिता विजय बाजौरिया को तलाशा जा रहा था। रविवार की रात को विजय मुरैना से गिरफ्त में आ गया।
इसके अलावा एसआईटी ने संतोष बाडोली के पिता कालू सिंह, राजेन्द्र के पिता रुप सिंह बास्कल, टिटिया सिंघटिया के पिता जालिय सिंघटिया, नितिन बाल्के के पिता शंकरलाल को पकड़ा है।
एसआईटी ने धार से एक और फर्जी छात्र बादाम सिंह को गिरफ्तार किया है। बादाम सिंह ने 2010 में ग्वालियर के जीआरएमसी मेडिकल कालेज में प्रवेश लिया था। एसआईटी यह जानने का प्रयास कर रही है कि इन लोगों ने किन एजेंटों के द्वारा फर्जी तरीके से मेडिकल में प्रवेश लिया था।