पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंग्वालियर. लोहामंडी में जैन मंदिर के सामने सड़क किनारे दोपहिया और चार पहिया वाहन खड़े होने के कारण सोमवार दोपहर तीन बजे ट्रैफिक जाम हो गया। मंदिर के दोनों तरफ करीब दो घंटे आधा किलोमीटर तक वाहनों की लंबी लाइन लग गईं। इसमें स्कूल की बसें भी फंसी रहीं। ट्रैफिक जाम के कारण स्कूली बसों में सवार आसपास के बच्चों को वहीं उतार दिया गया। इस कारण वे घर पैदल ही चल दिए। जाम में क्षेत्रीय विधायक जयभान सिंह पवैया की गाड़ी भी फंस गई। इस कारण उन्होंने भी अपने गंतव्य तक रास्ता पैदल ही तय किया।
आगे देखिए जाम की तस्वीरें...
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.