फोटोः संजय भटनागर
ग्वालियर। इन छात्राओं के वंदेमातरम गायन देखकर कोई यह नहीं कह सकता है कि ये दो हजार किमी दूर स्थित केरल की रहने वाली हैं। शुद्ध हिंदी उच्चारण से गायन करने वाली इन छात्रों ने गुरुवार को भाजपा के सम्मेलन में जब अपनी प्रस्तुति दी लोग तालियां बजाए बिना नहीं रह सके।
केरल एल्मा, जिंसी, ब्लेसी, जेरी, सुबी निम्मी जेनसी शोमा और साथ में मैत्रिया ने वंदेमातरम की शानदार प्रस्तुति दी। इस प्रस्तुति में भारत माता के साथ सभी धर्मों के रूप को भी शामिल किया गया। ये छात्राएं कैंसर संस्थान में बीएससी नर्सिंग के पाठ्यक्रम की हैं और एक प्रकार से मानव सेवा की शपथ लेकर ही अध्ययन कर रही हैं। गुरुवार की प्रस्तुति के बारे में छात्रा एल्मा का कहना है कि वंदेमातरम की संगीतमय प्रस्तुति देना उनके लिए गौरव वाली बात है। बल्कि उनके कालेज में हर छात्राएं इस गायन के लिए हमेशा तैयार रहती है।
आगे की स्लाइड में देखिए वंदेमातरम गायन से जुड़ी कुछ तसवीरें....