पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Victoria Market Will Return In Original Format

विक्टोरिया मार्केट तो अपने मूल स्वरूप में लौटेगा पर मार्केट के लिए जगह नहीं

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
(फोटो- आज का विक्टोरिया मार्केट)
ग्वालियर. महाराज बाड़ा स्थित विक्टोरिया मार्केट की क्षतिग्रस्त ऐतिहासिक इमारत का जीर्णोद्धार 25 सितंबर से शुरू कर दिया जाएगा। इससे पहले दो दिन में इंटेक की टीम क्षतिग्रस्त इमारत का निरीक्षण कर जीर्णोद्धार का काम करने वाली सुदर्शन इंजीनियरिंग कंपनी के सदस्यों को इस संबंध में दिशा-निर्देश देगी। विक्टोरिया मार्केट की इमारत का मूल स्वरूप तो लौट आएगा, लेकिन इसमें मार्केट के लिए कोई स्थान नहीं होगा। नई प्लानिंग के अनुसार इस इमारत में कला प्रदर्शनियों के अलावा हस्त शिल्पियों को भी समय-समय पर आमंत्रित किया जाएगा।
जानें विक्टोरिया मार्केट के बारे में
- 1904 में 55, 580 रुपए में बना था विक्टोरिया मार्केट। इससे पहले बाहर से आने वाले व्यापारी विक्टोरिया मार्केट में एक ही स्थान पर आकर जमीन पर दुकानें लगाते थे।
- इंडो ब्रिटिश शैली में बनाई गई इमारत। आर्किटेक्ट बलवंत भैया शिंदे।
- 1905 में स्वर्गीय महाराजा जीवाजीराव सिंधिया ने विक्टोरिया मार्केट का उद्घाटन किया।
- 1906 में व्यापारियों की संख्या लगातार बढ़ते देख उन्हें सागरताल स्थानांतरित कर दिया गया। यहीं से ग्वालियर व्यापार मेले की शुरुआत हुई।
- 1939 में इस इमारत में बने चबूतरे व्यापारियों को आवंटित कर दिए गए।
- 5 जून 2010 को तड़के विक्टोरिया मार्केट में हुए भीषण अग्निकांड में 146 दुकानें जलकर राख हो गई।
- 3.25 करोड़ रूपए खर्च होंगे विक्टोरिया मार्केट को मूल स्वरूप में लाने के लिए।
आगे की स्लाइड्स में देखें विक्टोरिया मार्केट के पहले की तस्वीरें