पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Weak Rays Of The Sun Fell From The Clouds

बादलों से कमजोर पड़ीं सूरज की किरणें, पारा गिरने से दिन में ठंड का अहसास

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
(दिन में बच्चे को गर्म कपड़े में छिपाकर ले जाती महिला।)
ग्वालियर. बादलों के छाने से दिनभर सूरज की किरणें कमजोर रहीं। इस कारण बीते रोज की तुलना में बुधवार को दिन का पारा 2.6 डिग्री गिर गया। इससे लोगों ने दिन में ठंड का अहसास किया। जहां लोग शाम को ही गर्म कपड़े पहन रहे थे वहीं बुधवार को सुबह से ही गर्म कपड़े पहने दिखाई दिए। मौसम विभाग की मानें तो आगामी 24 घंटे में तापमान में मामूली गिरावट आ सकती है। वहीं 13 और 14 दिसंबर को बारिश होने के आसार हैं।
पूर्वी हवा के चलते मौसम में बदलाव आ रहा है। सुबह के समय आसमान में बिखरे-बिखरे बादल रहे। धूप तो निकली, लेकिन कमजोर रही। मंगलवार को अधिकतम तापमान 28.6 व न्यूनतम 8.9 डिग्री सेल्सियस रहा था। वहीं बुधवार को अधिकतम तापमान 26 डिग्री दर्ज किया गया। यह सामान्य से 0.8 डिग्री अधिक रहा। न्यूनतम तापमान 9.5 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 1.8 डिग्री अधिक है।
2011 के बाद दिन का सबसे कम रहा तापमान
10 दिसंबर 2011 के बाद दिन का तापमान बुधवार को सबसे कम रहा। 2011 में दिन का तापमान 25.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। जबकि बुधवार को दिन का तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।