पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

पेन करेगा कुरान का ट्रांसलेशन, सुना सकता है 19 भाषाओं में

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ग्वालियर. मुस्लिम धर्म ग्रंथ कुरान शरीफ का ट्रांसलेशन 19 भाषाओं में सुना जा सकता है। शहर में अब कुरान वर्ड वाइ वर्ड आया है। इसके साथ एक डिजिटल पेन दिया गया है। इस पेन को जैसे ही कुरान के किसी भी शब्द पर रखेंगे। यह उसका ट्रांसलेशन करेगा।
इसमें 19 भाषाएं सेट करने का मोड दिया गया है। अगर आप हिंदी में भी ट्रांसलेशन सुनना चाहते हैं तो यह भी सुना जा सकता है। शॉप संचालक विपुल का कहना है कि पांच हजार रुपए वाले डिजिटल पेन को एक बार चार्ज कर पूरे कुरान शरीफ का ट्रांसलेशन सुना जा सकता है।
इन भाषा में करता है ट्रांसलेशन: कुरान शरीफ का ट्रांसलेशन हिंदी, उर्दू, इंग्लिश, इटालियन, पुर्तगीज, जेपनीज, कोरियन, स्पेनिश, अरबी, चाइनीज, थाई, कुर्दिश आदि भाषाओं में कर सकते हैं। इसमें एक डिक्शनरी भी है। यह डीडी मॉल की गिफ्ट गैलरी में मौजूद है।
मार्केट में आए स्टडी ई-पेन: मार्केट में बच्चों की स्टडी के लिए टॉकिंग पेन भी आए हैं। यह पेन किताब में लिखे अक्षरों, का उच्चारण करता है। इस पेन को रॉक्सी पुल के पास चाइना गिफ्ट गैलरी, महाराज बाड़ा, मुरार की शॉप से परचेस किया जा सकता है।