पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Will Soon Become A Cororepatti Bjp Party In Madhya Pradesh

मप्र में भाजपा जल्दी ही बन जाएगी करोड़पति पार्टीः चौहान

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
(सदस्यता अभियान की जानकारी देते भाजपा प्रदेशाध्यक्ष नंद कुमार सिंह चौहान)

ग्वालियर। प्रदेश में भाजपा जल्द ही ऐसी पार्टी बन जाएगी, जिसके एक करोड़ सक्रिय सदस्य होंगे। इसके साथ पार्टी यह भी सुनिश्चित करेगी कि कोई भी अपराधी पार्टी से नहीं जुड़े। यह बात भाजपा प्रदेशाध्यक्ष नंद कुमार सिंह चौहान ने गुरुवार को ग्वालियर में कही।

प्रदेशाध्यक्ष चौहान गुरुवार को अंचल में सदस्यता अभियान की समीक्षा करने आए थे। उन्होंने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह भाजपा को दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी बनाने के लिए महासदस्यता अभियान चला रहे हैं। चौहान ने दावा किया कि मप्र में संगठन एक करोड़ सक्रिय सदस्य बनाकर देगी। चौहान के मुताबकि दुनिया में अभी सबसे बड़ी चीन की कम्युनिस्ट पार्टी है, जिसके 8.5 करोड़ सदस्य हैं। लेकिन अबकी बार भाजपा पूरे दस करोड़ सदस्य बनाएगी।
चौहान के मुताबिक ग्वालियर ने अपने लक्ष्य तीन लाख को पूरा कर लिया है, लेकिन अभी भी सदस्यता अभियान जारी है। उन्होंने बताया कि मप्र में अभी तक 40 लाख सदस्य बने हैं और 13 से 15 फरवरी तक पूरे प्रदेश में सघन सदस्यता अभियान चलाया जाएगा। इस अभियान में मुख्यमंत्री से लेकर सभी पदाधिकारी व विधायक सांसद हिस्सा लेंगे।
अपराधी नहीं जुड़ सकेंगे पार्टी से
प्रदेशाध्यक्ष चौहान ने बताया कि मोबाइल फोन से जो सदस्य बनाए जा रहे हैं, उन नामों की समीक्षा की जाएगी औऱ यदि कोई अपराधी व्यक्ति जुड़ने का प्रयास करेगा तो उसका नाम हटा दिया जाएगा। इसके अलावा केवल बालिग लोगों को ही पार्टी की सदस्यता दी जा रही है।
दिल्ली के परिणाम चौंकाने वाले
चौहान के मुताबिक दिल्ली में केजरीवाल की जो सरकार बनी है, वह चौंकाने वाली है। वैसे केजरीवाल ने जनता को लुभावने वादे करके वोट लिया है औऱ अब यह देखना होगा कि वे मुफ्त बिजली-पानी उपलब्ध करा पाते या नहीं। इसके साथ ही उन्होंने यह भी स्पष्ट कर दिया कि दिल्ली के रिजल्ट का मप्र पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा, क्योंकि यहां की सरकार जनता के लिए ही काम कर रही है और इसी का नतीजा है कि तीसरी बार प्रदेश में भाजपा की सरकार बनी है और हाल ही में सभी नगर निगमों में उनकी पार्टी सत्ता में आई है।
ग्वालियर की सूची में मृतकों व बच्चों के नाम
ग्वालियर भाजपा ने भले ही दिया गया सदस्यता का लक्ष्य से ज्यादा करीब 3 लाख से ज्यादा सदस्य बना कर प्रदेश में प्रथम स्थान हासिल कर लिया है। लेकिन मजे की बात है कि सदस्यों में बच्चों के अलावा मृतकों के नाम भी जोड़े गए हैं। हालांकि प्रदेशाध्यक्ष चौहान ने सदस्यता अभियान पूरा होने पर समीक्षा करने को कहा है। चौहान के मुताबिक समीक्षा के बाद इस प्रकार के नामों को बाहर कर दिया जाएगा। सभी प्रकार की जांच के बाद ही पार्टी सदस्यों को प्रमाणपत्र सौंपेगी।
अपने पुत्र पर निर्णय राज्यपाल ही लें
व्यापमं घोटाले में मप्र के राज्यपाल रामनरेश यादव के पुत्र का नाम आने के बारे में चौहान ने कहा कि इस बारे में निर्णय स्वयं राज्यपाल को करना है या फिर वह संस्था जो राज्यपाल की नियुक्ति करती है। वैसे भी यह पद संवैधानिक है और राज्य सरकार का इससे कोई लेनादेना नहीं है।
आगे की स्लाइड में देखिए भाजपा के सम्मेलन की तसवीरें....