(सड़क पर आए मेले में अावाज लगाकर सामान बेचता दुकानदार)
फोटोः संजय भटनागर
ग्वालियर। पूरे 45 दिन चलने के बाद ग्वालियर व्यापार मेले के समापन तो पिछले हफ्ते ही हो गया था और रविवार के बाद मेले की बिजली भी काट दी गई, लेकिन उसके बाद एक दूसरा मेला शुरु हो गया। यह मेला पूरे परिसर की सड़कों में फैल गया और जमकर मोलभाव करके शॉपिंग हुई। इस शॉपिंग के लिए मेले में ऐसी भीड़ उमड़ी, जिसको संभालने के लिए पुलिस को परेशानी हो गई। जबकि ऐसी भीड़ मेले के सीजन के दौरान देखने को नहीं मिली।
दरअसल उठते मेले में शॉपिंग करने का मजा कुछ और ही है, क्योंकि सस्ता सामान मिलता है। दुकानदार भी अपना पूरा माल बेचकर जाना चाहते हैं। इसी के चलते मेले के अंतिम दिनों में लोगों ने जमकर मोलभाव किया और शॉपिंग की। चूंकि मेले खत्म हो चुका था, जिसके कारण अंदर न तो कार ले जाने में दिक्कत हुई और न ही बाइक से घूमने में। शॉपिंग के शौकीन भी बैगस में भरकर सामान ले गए। वैसे हर वर्ष ऐसा होता है, जब मेला खत्म होने के बाद एक और मेला लग जाता है औऱ पूरे एक हफ्ते तक जमकर विंडो शॉपिंग होती रहती है। इसमें लोगों को थोड़ा सस्ता सामान मिल जाता है, वहीं दुकानदार भी अपना माल ठिकाने लगाने में लगे हुए हैं।
स्लाइड में देखिए मेले में विंडो शॉपिंग की तसवीरें.......