पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Winter Break The Record Of 7 Years In Gwalior

सर्दी ने तोड़ा 7 साल का रिकॉर्ड, सबसे ठंडा रहा दिन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ग्वालियर. इस सीजन में दिसंबर के दूसरे सप्ताह में सर्दी ने असर दिखाना शुरू किया है। शुक्रवार (12 दिसंबर) को सर्दी ने पिछले सात साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया। दिन व रात दोनों अब तक इस सीजन में सबसे ठंडे रहे। दिनभर बादल छाए रहे। धूप नहीं निकली। दोपहर में गरज-चमक के साथ हल्की बूंदाबांदी हुई। इसके बाद रात लगभग 12 बजे से फिर बूंदाबांदी शुरू हो गई।
बादल छाए रहने के कारण शुक्रवार को शाम करीब चार बजे अंधेरा छा गया।
सड़कों पर वाहन चालकों को हेडलाइट जलानी पड़ी। सर्द हवा चलने का सिलसिला सुबह से रात तक जारी रहा। इस कारण शुक्रवार को पारा 3.3 डिग्री तक गिर गया। उत्तरी-पश्चिमी मप्र के ऊपर बने साइक्लोनिक सर्कुलेशन के चलते मौसम में यह बदलाव आया है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि आगामी 48 घंटे में तापमान गिरने के साथ हल्की बारिश हो सकती है। हालांकि शाम होते-होते हल्की धूप निकल आई। मौसम विभाग के अनुसार बीते दिन की तुलना में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 3.3 डिग्री गिरावट के साथ 22.1 डिग्री दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान 0.1 डिग्री गिरावट के साथ 8.5 डिग्री दर्ज किया गया।
2007 के बाद सबसे ठंडा रहा 12 दिसंबर
महानगर में 12 दिसंबर को दिन और रात का तापमान इस सीजन में सबसे कम रहा। 2007 में दिन का तापमान 17.7 डिग्री और रात का 13.6 डिग्री दर्ज किया गया था। जबकि 2014 को इस दिन का तापमान 22.1 डिग्री और रात का 8.5 डिग्री रहा।
22.1 डिग्री को पार नहीं कर पाया पारा
शुक्रवार को बादल छाए रहने के कारण पारा 22.1 डिग्री को पार नहीं कर पाया। गरज के साथ दोपहर करीब एक बजे हल्की बूंदाबांदी हुई। दोपहर करीब तीन बजे कुछ देर के लिए पारा 22.1 डिग्री पर टिका। इसके अलावा सारे दिन पारा 22 डिग्री से कम ही रहा।