पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Women Will Shelter Shelter Home News Madhya Pradesh, Gwalior, Bhopal News

अपनों से पीड़ित महिलाओं को आश्रय देगा शेल्टर होम

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

मुसीबत में फंसी या घरेलू हिंसा की शिकार महिलाओं के लिए रेडक्रॉस सोसाइटी 24 घंटे नि:शुल्क आश्रय व मदद मुहैया कराकर नई मिसाल कायम करेगी। इसके लिए ग्वालियर में प्रदेश का पहला 24 बेड का लेडीज शेल्टर होम जेएएच परिसर में बनाया जा रहा है।

शेल्टर होम में महिलाओं के नि:शुल्क रहने व खाने की व्यवस्था की जा रही है। उन्हें हर तरह की कानूनी मदद भी उपलब्ध कराई जाएगी। महिलाओं की देखभाल व काउंसिलिंग के लिए महिला स्टाफ की व्यवस्था की गई है। सुरक्षा की दृष्टि से यहां सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए हैं। शेल्टर होम को रेडक्रॉस सोसाइटी नगर निगम के सहयोग से संचालित करेगी। स्वावलंबी बनाने के लिए महिलाओं को सिलाई-बुनाई से लेकर कुकिंग व ब्यूटीशियन का प्रशिक्षण भी दिया जाएगा।

रेडक्रास सोसाइटी नगर निगम के सहयोग से करेगा संचालन, 24 घंटे उपलब्ध रहेगी सुविधा अपनों से पीडि़त महिलाओं को आश्रय देगा शेल्टर होम शेल्टर होम में आश्रय पाने वाली महिलाओं को खाना-पीना नि:शुल्क उपलब्ध कराया जाएगा। साथ ही उन्हें स्वरोजगार के लिए ट्रेनिंग भी दी जाएगी।

मिसाल

महिलाओं का ही रहेगा स्टाफ इस शेल्टर होम में काउंसलर से लेकर दैनिक कार्य करने वाले स्टाफ में सभी महिलाएं होंगी। घरेलू हिंसा से पीडि़त या बेघर महिलाओं की पहले काउंसिलिंग की जाएगी। इसके बाद उन्हें विश्वास में लेकर शेल्टर होम में आश्रय दिया जाएगा।

इसी तरह साफ-सफाई से लेकर खाना बनाने के लिए महिला स्टाफ नियुक्त किया जाएगा। 15 मई से होगी शुरुआत: रेडक्रॉस सोसाइटी के सचिव आरपी शर्मा के मुताबिक आगामी 15 मई को नगर निगम से एमओयू साइन किया जाएगा, क्योंकि शेल्टर होम के संचालन के लिए फंड की व्यवस्था नगर निगम को ही करनी है। इसके बाद महीने के अंत तक शेल्टर होम की शुरुआत कर दी जाएगी।

यहां स्टाफ की नियुक्ति से लेकर अन्य व्यवस्थाएं करने के लिए समाजसेवी संस्थाओं से भी चर्चा की गई है। पुलिस के पास रहेगा महिलाओं का डाटा: घरेलू हिंसा की शिकार महिलाओं को यहां रखने से पहले फॉर्म भरवाया जाएगा। इस फॉर्म में उनका फोटो व पूरी जानकारी रखी जाएगी। यह जानकारी तत्काल पुलिस अधीक्षक, महिला थाने की इंचार्ज व महिला एवं बाल विकास अधिकारी को मेल की जाएगी।

यही नहीं, रेडक्रॉस द्वारा महिलाओं की समस्याएं दूर करने के लिए पुलिस थाने में कानूनी प्रक्रिया भी शुरू कराई जाएगी। जल्द शुरू करेंगे शेल्टर होम ॥जेएएच परिसर में घरेलू हिंसा का शिकार व बेघर महिलाओं के आश्रय के लिए शेल्टर होम बनाया गया है। रेडक्रास सोसाइटी नगर निगम के सहयोग से जल्द ही शेल्टर होम शुरू करेगी।

शेल्टर होम खोलने का उद्देश्य महिलाओं को सुरक्षा देने के अलावा रोजगार प्रदान करना है।पी नरहरि, कलेक्टर ॥घरेलू हिंसा से पीडि़त महिलाओं की खबरें मिलती रहती हैं। इसको देखते हुए विचार किया गया कि ऐसी महिलाओं को सुरक्षा व रोजगार के साधन मुहैया कराने के लिए लेडीज शेल्टर होम खोला जाए।

कलेक्टर ने इसके लिए 10 मई को माजसेवी संस्थाओं को बुलाकर बैठक भी ली थी। डॉ. आरपी शर्मा, सचिव रेडक्रॉस सोसाइटी