पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Yashodhra Raje Welcome Gwalior Madhya Pradesh

तस्वीरों में देखें: किसी ने खतरे में डाली अपनी जान तो किसी झुक कर छू लिए पैर

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

ग्वालियर. प्रदेश की उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया ने शुक्रवार को ग्वालियर लोकसभा सीट की दावेदारी को लेकर नई अटकलों को जन्म दे दिया। शालीमार गार्डन में आयोजित स्वागत समारोह में उन्होंने कहा- ग्वालियर लोकसभा सीट तो हमारी है। यह अलग बात है कि कई बार कुछ कारणों से हमने ये सीट गंवाई है पर इस बार भी हम इस सीट से संगठन द्वारा तय उम्मीदवार को विजयी बनाकर संसद में भेजेंगे। यह कार्यक्रम मंत्री बनने के बाद पहली बार ग्वालियर आने पर कार्यकर्ताओं ने आयोजित किया।

स्वागत कार्यक्रम में भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष और जिला अध्यक्ष वेदप्रकाश शर्मा ने कहा- हमारे बीच दो बार सांसद रह चुकीं यशोधरा जी अब नई भूमिका में हमारे सामने हैं। हमें उम्मीद है कि उनके प्रयासों से अंचल के विकास को नए आयाम मिलेंगे। इसके बाद जब मंत्री यशोधरा राजे बोलने खड़ी हुईं तो उन्होंने कहा- दो बार सांसद रहीं हैं, कहकर आपने तो मुझे पूर्व घोषित कर दिया। उन्होंने चुटकी ली- राजनीति में न कभी दरवाजे बंद होते हैं और न ही संभावनाएं खत्म होती हैं। लोकसभा चुनाव के संदर्भ में उन्होंने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर काम करने और संगठन को उन्हें धरातल पर रखकर काम कराने की बात कही। कार्यक्रम का संचालन कमल माखीजानी ने किया।

आगे की स्लाइड्स में पढ़ें पूरी खबर-