मामा को बताई थी घटना
मामा को बताई थी घटना
सन्नी वारदात करने के बाद भोपाल में रहने वाले मामा सोनू कटियार के घर चला गया था। उसके सिवनी स्थित घर पर दबिश दी तो पूरा परिवार फरार था। होशंगाबाद के ग्वालटोली क्षेत्र में भी रिश्तेदारों के घर पर दबिश दी थी। हालांकि वह नहीं गया था। दोस्तों और करीबी रिश्तेदारों से पड़ताल की जा रही थी। एसडीओपी एसएन चौधरी ने बताया सन्नी के भोपाल में होने की सूचना थी। भोपाल पहुंचे तो सन्नी वहां से फरार हो गया। उसके मामा पर सख्ती की तो उसने सन्नी द्वारा वारदात करने की जानकारी दी।