पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

भास्कर संवाददाता | होशंगाबाद

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता | होशंगाबाद

होम साइंस कॉलेज के 55 वर्ष पूर्ण होने के मौके पर बुधवार को स्टूडेंट डे व सम्मान समारोह हुआ। सुबह 11 बजे छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुतियां दीं। शानदार प्रस्तुति से अतिथि खुश हुए। दोपहर 3 बजे से सम्मान समारोह शुरू हुआ। मुख्य अतिथि विस अध्यक्ष डॉ. सीतासरन शर्मा थे। अध्यक्षता कलेक्टर संकेत भोंडवे ने की। डॉ. शर्मा ने कहा जिले, संभाग, प्रदेश और राष्ट्र स्तर तक छात्राएं कॉलेज का नाम रोशन कर रही हैं। कॉलेज बहुत तेजी से विकास कर रहा है। यहां शीघ्र ही बैडमिंटन कोर्ट बनाएंगे। छात्राओं के लिए जिम भी खोला जाएगा। कलेक्टर ने कहा कॉलेज को महिला यूनिवर्सिटी बनाने के प्रयास किए जाएंगे। छात्राएं रुचि को ही भविष्य निर्माण का आधार बनाएं। खेल, संगीत, शिक्षा हर क्षेत्र में रुचि के आधार पर आगे बढ़ें। उन्होंने छात्राओं का हौंसला बढ़ाने के लिए फिल्म या खेल क्षेत्र की एक कलाकार को कॉलेज में बुलाने का कहा। प्राचार्य डॉ. कामिनी जैन ने स्वागत भाषण में अतिथियों से सहयोग की अपेक्षा की। आयोजन प्रभारी डाॅ. संगीता अहिरवार ने वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में होशंगाबाद जिले के इतिहास पर शोध पत्रिका शोध समग्र व मशरूम उत्पादन तकनीक पुस्तिका का विमोचन किया।

कॉलेज के विकास में निरंतर सहयोग देने के लिए डॉ. शर्मा व कलेक्टर को शाॅल-श्रीफल, स्मृति चिन्ह और सम्मान पत्र से सम्मानित किया। गणतंत्र दिवस की दिल्ली परेड में शामिल होने वाली छात्रा प्राची, मूक-बधिर छात्रा रोमिका गुप्ता अौर वार्षिक उत्सव के दौरान विभिन्न विधाओं में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर रहीं छात्राओं को भी पुरस्कृत किया गया। इस दाैरान डाॅ. श्रुति गोखले, डाॅ. अरूण सिकरवार सहित कॉलेज स्टॉफ व छात्राएं उपस्थित रहीं।

खबरें और भी हैं...