बुधवाड़ा में श्रीमद भगवत कथा शुरू, कलश यात्रा निकाली
होशंगाबाद| बुधबाड़ा गांव में श्रीमद भगवत कथा शुरू हो गई है। कथा के पहले दिन शोभायात्रा निकाली गई। मुख्य रास्तों से शोभायात्रा निकली। गोपाल ठाकुर ने बताया भगवान देवनारायण की जयंती मनाने के लिए यह कथा शुरू हुई है। कथा व्यासगादी से पं. रमाकांत व्यास सुना रहे हैं। उन्होंने पहले दिन भागवत पुराण का महत्व बताया। उन्होंने कहा यह पुराण हमें भक्ति देता है और मोक्ष भी प्रदान करता है। जिस तरह राजा परीक्षित ने मोक्ष प्राप्त किया उसी तरह हर इंसान को पुराण का साथ लेना चाहिए। कथा में उन्होंने नानी बाई का मायरो, मनु सतरुपा की कथा सुनाई। शुक्रवार को श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव मनाया जाएगा। गुरुवार को कथा के अन्य प्रसंग सुनाए जाएंगे।
शशिकांत मणि
जन्मोत्सव मनाया
बघवाड़ा में चल रही कथा के चौथे दिन भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव मनाया गया। कथा व्यास गादी से पं. शशिकांत मणि सुना रहे है। उन्होंने कथा के कई प्रसंगों को सुनाया और लोगों से ईश्वर की भक्ति करने का आग्रह किया।