पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Hoshangabad
  • लखनऊ, भोपाल, दानापुर और झांसी ने जीते हॉकी मैच

लखनऊ, भोपाल, दानापुर और झांसी ने जीते हॉकी मैच

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
खो-खो प्रतियोगिता में तिलक और आजाद हाउस बने विजेता
अभा महात्मा गांधी हॉकी का चौथा दिन

भास्कर संवाददाता | इटारसी

अखिल भारतीय महात्मा गांधी हॉकी प्रतियोगिता में बुधवार को गांधी स्टेडियम में चौथे दिन सेंट्रल रेल नागपुर और साईं लखनऊ के बीच मैच हुआ। पहला मैच साईं लखनऊ ने 2- 0 से जीत लिया। दूसरे मैच में दानापुर ने 2- 0 से साईं बरेली को हरा दिया। तीसरा मैच दर्शकों के लिए रोमांचक रहा। फर्स्ट हाॅफ के बाद स्कोर की दिशा बदली और झांसी ने बिलासपुर को 3-1 के अंतर से शिकस्त दी। चौथे मैच में ट्राई ब्रेकर से एसबीआई भोपाल ने 3-1 के अंतर से साई राजनादगांव को पराजित किया।

पहला मैच सेंट्रल रेलवे नागपुर और साईं लखनऊ के बीच हुआ। लखनऊ के मनीष ने 14वें मिनट में पहला गोल कर प्रतिद्वंदी पर दबाव बनाया। सेकंड हाफ के 46 वें मिनट में लखनऊ के विजय ने दूसरा गोल किया। सेंट्रल रेल नागपुर की टीम आखिरी तक एक भी गोल नहीं कर सकी। दूसरा मैच बीआरसी दानापुर और साई बरेली उत्तरप्रदेश के बीच हुआ। फर्स्ट हाॅफ के 16वें मिनट में दानापुर के खिलाड़ी ने पहला गोल किया। सेकंड हाफ में दानापुर के ही अनूप सिंह ने 33वें मिनट में दूसरा गोल किया। दानापुर की टीम 2-0 से विजेता रही।

तीसरा मैच एनसीआर झांसी और एससीआर बिलासपुर के बीच हुआ। 29वें मिनट में बिलासपुर के एसके इमरान ने पहला गोल किया। सेकंड हाॅफ में झांसी के खिलाड़ी ने 38वें मिनट में एक गोल करके बराबरी की। 48वें मिनट में इमरान जूनियर ने दूसरा गोल और 51वें मिनट में सुशील ने तीसरा गोल किया। झांसी 3-1 से विजेता रही। चौथा मैच एसबीआई भोपाल और साई राजनांदगांव के बीच हुआ। दोनों टीम के खिलाड़ियों ने अंत तक एक भी गोल नहीं होने दिया। ट्राइब्रेकर से हुए फैसले में एसबीआई भोपाल की टीम 3-1 से जीती।

इटारसी। भोपाल और राजनांदगांव के खिलाड़ी मैच खेलते हुए।

होशंगाबाद ने पहले दिन बनाए 405 रन
होशंगाबाद | नर्मदापुरम संभाग क्रिकेट संघ की अंतर जिला प्रतियोगिता में फायनल मुकाबले के पहले दिन का मैच खेला गया। पहले दिन बैतूल ने टास जीतकर गेंदबाजी करने का निर्णय लिया और उनका यह निर्णय घातक रहा। होशंगाबाद टीम ने रनों का अंबार लगा दिया। होशंगाबाद की ओर से नीरज गौर ने 76 रन,मोहित साबा 99 रन, यश दुबे 109 रन, अक्षय तोमर 35 रन एवं ऋत्विक दीवान के 25 रनों की बदौलत होशंगाबाद ने 404 रन 8 विकेट खाेकर बनाए । पहले दिन का मैच समाप्त होने तक यश दुबे नाबाद 109 रनों पर डटे हुए हैं। बैतूल टीम से केतन ने 5 विकेट रूपम एवं प्रशांत विकास ने 1-1 विकेट लिये। आज मैच प्रात: 9 बजे से खेला जाएगा।

खबरें और भी हैं...