मूर्ति खरीदी के लिए सेठानी घाट आए राजस्व निरीक्षक की बाइक चोरी
भास्कर संवाददाता | होशंगाबाद
मूर्ति खरीदी के लिए सेठानी घाट आए सिवनीमालवा के राजस्व निरीक्षक (आरआई) की बाइक चोरी हो गई। गुरुवार की घटना की रिपोर्ट शुक्रवार को दर्ज कराई गई।
पुलिस ने बताया अंशकुमार पिता मोनीलाल ओंकार सिवनीमालवा में राजस्व निरीक्षक है। वे मूर्ति खरीदी के लिए गुरुवार को सेठानी घाट क्षेत्र में आए थे। उन्होंने बाइक अग्रवाल धर्मशाला के सामने खड़ी की थी। इसका नंबर एमपी 05 एमजे 3508 है। इसी बीच वह नर्मदा दर्शन के लिए घाट की तरफ गए तो कोई बाइक उठा ले गया। ओंकार लौटे तो बाइक नदारद थी। उन्होंने दुकान संचालकों और लोगों से पूछताछ की पर कोई जानकारी नहीं मिली। शुक्रवार को कोतवाली में उन्होंने रिपोर्ट दर्ज कराई। बुधवार को ही सर्किट हाउस घाट के पास से एक छात्र की बाइक चोरी गई थी।