भाजपा आज समर्पण दिवस मनाएगी
होशंगाबाद | भाजपा पं. दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि गुरुवार को मनाएगी। भाजपा जिलाध्यक्ष संपत मूदड़ा ने बताया जिले के सभी 12 मंडलों में एक साथ समर्पण दिवस कार्यक्रम होगा। पूर्व मंत्री मधुकर हर्णे भाजपा कार्यालय में दोपहर 3 बजे पं. उपाध्याय के जीवन पर प्रकाश डालेंगे। होशंगाबाद ग्रामीण मंडल में पूर्व जिलाध्यक्ष संतोष पारीक, इटारसी मंडल में महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष प्रीति शुक्ला, केसला मंडल में प्रदेश सह संयोजक पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ हंस राय, पचमढ़ी मंडल में वक्ता राजेंद्र हरदेनिया, पिपरिया नगर, पिपरिया ग्रामीण मंडल एवं बनखेड़ी मंडल में मप्र खनिज निगम अध्यक्ष शिव चौबे मुख्य वक्ता होंगे।
सोहागपुर मंडल में पूर्व विधायक हरिशंकर जायसवाल, बाबई मंडल में विश्व नाथ सिंहल, सिवनीमालवा नगर मंडल में जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष संतोष पाटिल, सिवनीमालवा ग्रामीण मंडल में किसान मोर्चा प्रदेश महामंत्री भरत सिहं राजपूत मुख्य वक्ता होंगे।
कार्यक्रम में 18 फरवरी को सीहोर जिले के शेरपुर ग्राम में होने वाले किसान महाकुंभ में जाने के लिए कार्यकर्ताओं से चर्चा की जायेगी।