डीजीपी से मिला वाल्मीकि समाज का प्रतिनिधिमंडल
डीजीपी सुरेंद्र सिंह से मप्र वाल्मीकि समाज इटारसी के प्रतिनिधि मंडल ने बुधवार को होशंगाबाद में मुलाकात की। प्रतिनिधि मंडल ने सफाई कर्मचारियों से पार्षद द्वारा अभद्र व्यवहार करने पर अजाक थाने में रिपोर्ट दर्ज नहीं करने की शिकायत की। डीजीपी ने एसपी को मामले में जांच करवाने के निर्देश दिए हैं। इस अवसर पर महार समाज के अध्यक्ष प्रहलाद निगम, दीपक गांवडे, दीपक, पवन अर्जुन वाल्मीकि समाज के सदस्य उपस्थित थे।