पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Hoshangabad
  • पीडीएस संचालक बोले कार्रवाई नहीं तो बंद करेंगे दुकान

पीडीएस संचालक बोले- कार्रवाई नहीं तो बंद करेंगे दुकान

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
खाद्यान्न वितरण की खामी के विरोध में निकाली रैली

भास्कर संवाददाता | होशंगाबाद

उचित मूल्य दुकानों पर पीओएस मशीन से खाद्यान्न वितरण में आ रही परेशानियों के विरोध में संचालकों ने शुक्रवार को रैली निकालकर विरोध जताया। काली पट्टी बांधे संचालकों ने मुख्यमंत्री, खाद्य मंत्री व विधानसभा अध्यक्ष के नाम का ज्ञापन नायब तहसीलदार विनोद पाठक को सौंपा।

ज्ञापन में बताया है कि पीओएस की खामियां शीघ्र दूर नहीं की गई तो दुकानें बंद कर दी जाएंगी। राशन दुकान संचालक संघ अध्यक्ष प्रकाश तिवारी ने बताया एक साल से संचालकों अौर तुलाई कर्मचारियों को वेतन नहीं मिला है। पीओएस मशीन सुधारने के लिए बार-बार जिला मुख्यालय आने में समय व पैसा खर्च होता है। उपभोक्ता को राशन देने के बाद भी मशीन शेष बताती है। मशीन से दो-दो पर्ची निकलती है। जब तक मशीनें सही नहीं होती तक पुराने तरीके से ही राशन वितरण करने की अनुमति दी जानी चाहिए।

खबरें और भी हैं...