सेमेरिटंस स्कूल में 12वीं के विद्यार्थियों को दी विदाई
होशंगाबाद| सेमेरिटंस स्कूल में शुक्रवार को 12वीं के 130 विद्यार्थियों को समारोहपूर्वक विदाई दी गई। आयोजन स्कूल प्रबंधन ने किया था। सरस्वती पूजन के साथ सुबह 10 बजे कार्यक्रम की शुरुआत हुई। विद्यार्थियों को तिलक लगाया गया। स्कूल की ओर से विद्यार्थियों को गिफ्ट दिए गए। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने गीत व नृत्य की प्रस्तुतियां दीं। प्राचार्य आशुतोष शर्मा, आरके सिंह, प्रतिभा पटेल, निधि दुबे, प्रतिभा तिवारी सहित स्टाॅफ मौजूद था।