मेहर समाज का परिचय सम्मेलन-आमसभा कल
होशंगाबाद| मेहर समाज का परिचय सम्मेलन और आमसभा रविवार को एसपीएम कामगार कल्याण केंद्र में होगी। समिति अध्यक्ष जीडी बड़ोदिया ने बताया परिचय पुस्तिका का विमोचन भी किया जाएगा।
देवनारायण जयंती कल: होशंगाबाद| देवनारायण जयंती रविवार को सेमरी हरचंद खेड़ापति मंदिर सांगाखेड़ा में मनेगी। दोपहर 12 बजे शोभायात्रा निकलेगी।