सियाचीन के शहीदों को दी श्रद्धांजलि
होशंगाबाद| सियाचीन के शहीदों को सेठानीघाट पर शुक्रवार को मोमबत्ती जलाकर एनएसयूआई की स्थानीय इकाई ने श्रद्धांजलि दी। एनएसयूआई विधानसभा अध्यक्ष बलवीर चौहान, जिला मीडिया प्रभारी कृष्ण चौहान, नगर अध्यक्ष रोहन जैन, जिला प्रवक्ता अक्षय दीक्षित, सत्यम तिवारी, विकास आर्य, निकुंज दुबे समेत दर्जनों छात्र शामिल थे।