अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने फूंका पुतला
होशंगाबाद| दिल्ली के जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय में छात्र संगठनों के देश विरोधी नारों के खिलाफ अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की नगर इकाई ने शुक्रवार दोपहर नर्मदा कॉलेज के सामने पुतला दहन किया। सदस्यों ने नारेबाजी भी की। नगर मंत्री महेंद्र सिंह राजपूत ने बताया जेएनयू में देश विरोधी नारे लगाए जा रहे है। यह शर्मनाक हंै। ऐसे संगठनों का परिषद हमेशा से विरोध करती थी और आगे भी करती रहेगी।