पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

डपंर चालक ले जा रहा था 18 घन मीटर रेत

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
होशंगाबाद | शुक्रवार शाम आल्टो वाहन को टक्कर मारने वाले डंपर में रायल्टी से 9 घनमीटर अधिक रेत भरी थी। खनिज अधिकारी शशांक शुक्ला ने डंपर मालिक के खिलाफ रायल्टी से अधिक रेत परिवहन का प्रकरण बनाया है। जिला खनिज अधिकारी शशांक शुक्ला ने बताया रजौन खदान से रेत भर कर नरसिंहगढ़ के पचौर जा रहे एक डंपर ने शुक्रवार शाम 5 बजे डबल फाटक के पास साइड से एक आल्टो को जबरदस्त टक्कर मार दी। जिससे आल्टो के ड्राइवर साइड के दोनों गेट टूट गए। शिकायत पर डंपर में भरी रेत की जांच की गई तो उसमें 18 घनमीटर रेत मिली। लेकिन ड्राइवर के पास रायल्टी केवल 9 घनमीटर की ही थी। जिस पर खनिज अधिकारी ने कार्रवाई की है।





इधर गुरुवार-शुक्रवार की दरमियानी रात 2 बजे इटारसी-पथरौटा मार्ग पर इटारसी एसडीओपी मंगलसिंह ठाकरे ने मुरम से भरे ट्रक को पकड़कर खनिज विभाग को सूचना दी है। जांच में पता चला है कि ड्राइवर बिना रायल्टी के मुरम का परिवहन कर रहा था बाद में उसने रायल्टी होने की जानकारी दी है। खनिज अधिकारी जांच कर रहे हैं।

खबरें और भी हैं...