पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Hoshangabad
  • उत्कृष्ट विद्यालयों में विद्यार्थी पढ़ाई के साथ सीखेंगे रोजगार के गुर

उत्कृष्ट विद्यालयों में विद्यार्थी पढ़ाई के साथ सीखेंगे रोजगार के गुर

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता | होशंगाबाद

उत्कृष्ट विद्यालयों में कक्षा 9वीं के विद्यार्थी अब टूरिज्म, एग्रीकल्चर, इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्रॉनिक, माइक्रो इरीगेशन और लाइफ इंश्योरेंस एजेंट विषय की भी पढ़ाई कर सकेंगे। इससे उन्हें भविष्य में रोजगार करने में सहायता मिलेगी। इन विषयों को अतिरिक्त विषय के रूप में पढ़ाया जाएगा।

इसे नए शिक्षा सत्र से लागू किया जाएगा। राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान (रमसा) के तहत जिले के उत्कृष्ट स्कूलों में निर्धारित पाठ्यक्रम के अलावा अतिरिक्त दो-दो विषय पढ़ाएं जाएंगे। विभाग ने रमसा समन्वयक से नए विषयों को उत्कृष्ट विद्यालयों में शुरू करने का प्रस्ताव मांगा है। जिसकी जानकारी की रिपोर्ट बनाकर भोपाल भेज दी है।

कॅरियर बनाने में होगी आसानी
फिलहाल जिला मुख्यालय पर स्थित उत्कृष्ट विद्यालय में आईटी व सिक्यूरिटी विषयों की पढ़ाई कराई जा रही है। इन्हें कक्षा 9वीं व 10वीं के विद्यार्थी सातवें विषय के रूप में पढ़ रहे हैं। अब विद्यार्थी 9वीं से ही टूरिज्म, एग्रीकल्चर, इंश्योरेंस एजेंट सहित 6 विषयों को पढ़ेंगे।

भेज दिया प्रस्ताव
विभाग ने उत्कृष्ट विद्यालयों में विषयों को शुरू करने की जानकारी का प्रस्ताव पिछले सप्ताह मांगा था। संबंधित जानकारियां भेज दी हैं। नए सत्र से अतिरिक्त विषय की पढ़ाई कराई जाएगी। विनोद तिवारी, एडीपीसी होशंगाबाद

दो-दो विषय पढ़ाए जाएंगे
हर ब्लॉक के उत्कृष्ट विद्यालयों में दो-दो विषयों की पढ़ाई कराई जाएगी। इसमें हर विषय के लिए 25-25 (50) विद्यार्थियों को एडमिशन मिलेगा। आठवीं कक्षा में उत्कृष्ट अंक लाने वाले विद्यार्थी इन विषयों को चुन सकेंगे। होशंगाबाद के अलावा सिवनी-मालवा, पिपरिया, बाबई, सोहागपुर, केसला, बनखेड़ी के उत्कृष्ट विद्यालय व कृषि विद्यालय पवारखेड़ा में इन विषयों की पढ़ाई कराई जाएगी।

खबरें और भी हैं...