पहले दिन ढाई लाख के बर्तन बिके
मेले में शाला समिति ने भोजन बनाने खरीदे बर्तन
विकासखंड स्तरीय बर्तन मेला शुरू
होशंगाबाद| मध्यान्ह भोजन के बर्तन खरीदने शुक्रवार को जिले के सातों ब्लॉकों में बर्तन मेले का आयोजन किया गया। जहां शाला प्रबंधन समितियों ने बर्तन की खरीदी की।
एसएनजी स्कूल में मध्यान्ह भोजन बनाने के लिए शुक्रवार को ब्लॉक स्तरीय बर्तन मेला लगाया गया। इसमें तीन व्यापारियों ने बर्तन दुकान लगाई। ब्लॉक के 148 प्राथमिक व 84 माध्यमिक स्कूलों में से 80 से ज्यादा स्कूलों ने आवश्यकता के अनुसार बर्तन खरीदे। प्रत्येक स्कूल को 5 हजार रुपए की राशि बर्तन खरीदी के लिए दी गई थी। मध्यान्ह भोजन प्रभारी राजेश पांडे ने बताया हर ब्लॉक में दो दिवसीय मेला लगाया है। शनिवार को समापन होगा। अगर कोई स्कूल बर्तन खरीदने से बाकी रह जाता है तो मेले की तारीख आगे बढ़ाई जा सकती है।