पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Hoshangabad
  • इस साल 18 हजार क्विंटल ज्यादा हुई तुअर की आवक

इस साल 18 हजार क्विंटल ज्यादा हुई तुअर की आवक

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कृषि उपज मंडी में पिछले साल की तुलना में इस बार तुअर की आवक में इजाफा हुआ है। रोज ढ़ाई से तीन हजार क्विंटल तुअर मंडी में बिकने आ रही है। मंडी के अनुसार पिछले साल की तुलना में इस बार अब तक करीब 18 हजार क्विंटल तुअर की ज्यादा आवक हुई है। अप्रैल से 11 फरवरी के बीच 1,44,500 क्विंटल तुअर की आवक हुई। जबकि पिछले पूरे साल में कुल 1,26,503 क्विंटल की आवक हुई थी। इस साल अप्रैल तक तुअर की आवक होगी इसलिए आंकड़ा बढ़ने की संभावना है। होशंगाबाद जिले के अलावा रायसेन, नरसिंहपुर जिले के किसान भी बड़ी संख्या में तुअर बेचने मंडी पहुंच रहे हैं। अन्य मंडियों की तुलना में रेट अच्छे और समय पर भुगतान के कारण किसान यहां आ रहे हैं। मंडी में मार्च में भी तुअर की आवक बनी रहेगी। तुअर की आवक बढ़ने और दामों में गिरावट के कारण इसका आंशिक असर दालों पर पड़ा है। दाल के फुटकर रेट 10 रुपए तक नीचे गिरे हैं।

तुअर दामों में 500 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट
मंडी में साबुत तुअर के दामों में 400 से 500 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट आई है। 8500 रुपए प्रति क्विंटल बिकने वाली तुअर 8 हजार रुपए प्रति क्विंटल तक बिक रही है। तुअर के एवरेज रेट 7500 से 7600 रुपए प्रति क्विंटल तक हैं। बाजारों में तुअर दाल के दामों में 5 से 10 रुपए की गिरावट आई है। बाजारों में तुअर दाल 130-135 रुपए प्रति क्विंटल बिक रही है। जबकि 20 दिन पहले दाल की कीमत 130 से 140 रुपए प्रति क्विंटल थी। थोक में तुअर दाल 110 115 रुपए प्रति किलो के आसपास बिक रही है। पूर्व में दाल की कीमतें 190 रुपए प्रति किलो तक पहुंच गई थीं।

3 पिपरिया। कृषि मंडी शेड में रखी तुअर के ढेर।

खबरें और भी हैं...