पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Hoshangabad
  • नियमितिकरण की मांग को लेकर संविदा बिजली कर्मचारियों ने सौंपा ज्ञापन

नियमितिकरण की मांग को लेकर संविदा बिजली कर्मचारियों ने सौंपा ज्ञापन

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
होशंगाबाद | बिजली कंपनी के संविदा कर्मचारियों ने शुक्रवार को नियमितिकरण की मांग को लेकर कंपनी के एसी एसके उपाध्याय को ज्ञापन सौंपा। मप्र यूनाइटेड फोरम फॉर पावर इम्प्लाइज एवं इंजीनियर्स संघ के पदाधिकारियों ने बताया साल 2010 और 2013 में संविदा आधार पर सहायक यंत्री, कनिष्ठ यंत्री, लाइन परिचालक एवं परीक्षण सहायकों के पदों पर संविदा नियुक्ति दी गई थी। कायदे से इन्हें नियमित करना था। अब कुछ सहायक यंत्री, लाइन परिचालक और परीक्षण सहायकों की उम्र अधिक हो गई है। इस कारण वे परीक्षा में नहीं बैठ पा रहे हैं । इन्हें निकाला जा रहा है। ऐसी स्थिति में नियमित भर्ती पर रोक लगाकर संविदा कर्मियों को स्थायी नियुक्ति दी जाए।



साथ ही रिक्त पदों पर संविलियन किया जाए। फोरम के पदाधिकारी नरेश वर्मा, शकील अंसारी, जितेंद्र चंदेल, रमेश कुशवाह, वीरेंद्र रघुवंशी, लेखराम यादव, विमलेश डेहरिया, सुरेंद्र कुशवाह, राजकुमार मेहरा, सुधीर शर्मा, गाैरव तिवारी, प्रदीप त्रिपाठी व सुखदेव पाल समेत इटारसी, पिपरिया, सिवनीमालवा, केसला, सोहागपुर के पदाधिकारी ने बताया यदि मांगें नहीं मानी तो 23 फरवरी को भोपाल में प्रदेशव्यापी प्रदर्शन करेंगे।

खबरें और भी हैं...