एसएमसी सदस्यों के प्रशिक्षण का समापन
भास्कर संवाददाता | होशंगाबाद
एसएनजी स्कूल जन शिक्षा केंद्र पर शुक्रवार को शाला प्रबंधन समिति (एसएमसी) के सदस्यों का दो प्रशिक्षण का समापन हुआ। एसएमसी के अध्यक्ष, सचिव व चार अन्य सदस्यों को प्रशिक्षण मास्टर ट्रेनर ने दिया। मास्टर ट्रेनर प्रमोद नागर व डीपी यादव ने बताया समिति सदस्यों को उनके कर्त्तव्यों, अधिकारों और कार्यों की जानकारी दी। उन्हें शाला प्रबंधन की मॉनीटरिंग करने, शाला विकास योजना तैयार करने, शाला को प्राप्त अनुदान के उपयोग की मॉनीटरिंग करने, शिक्षकों के स्कूल आने जाने की निगरानी कैसे रखे आदि के बारे में बताया गया। बीएसी संजीव द्विवेदी ने बताया प्रशिक्षण जिले के प्रत्येक जनशिक्षा केंद्रों पर दो चरणों मेें चल रहा है। प्रथम चरण का शुक्रवार को समापन हुआ। दूसरा चरण 14 से 15 फरवरी तक चलेगा। एसएनजी स्कूल जन शिक्षा केंद्र में एसएमसी के 80 से ज्यादा सदस्य शामिल हुए। डाइट प्राचार्य प्रभा ठाकुर, बीएसी संजीव द्विवेदी ने प्रशिक्षण का निरीक्षण किया।