पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Hoshangabad
  • ट्रैक्टर ट्राॅली चालक ने ब्रेक मारा ऑटो स्कूटी टकराए, 6 घायल

ट्रैक्टर ट्राॅली चालक ने ब्रेक मारा ऑटो- स्कूटी टकराए, 6 घायल

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
होशंगाबाद| एनएच-69 पर नर्मदा ब्रिज के पास मंगलवार शाम 7 बजे बुदनी जा रही एक ट्रैक्टर-ट्रॉली के चालक ने एकाएक ब्रेक लगा दिए। इससे पीछे आ रहे ऑटो रिक्शा और स्कूटी सवार ट्रॉली से टकरा गए। 6 लोग घायल हुए है। ट्रॉली में लाेहे के पाइप थे।

घायलाें के नाम पुलिस ने ऑटो चालक मनोहर दौड़ (30), संजय सराठे (25), सीमा सिंह (32), मनोज (30) सभी निवासी पीली करार बताए है। स्कूटी सवार पीली करार के संतोष दास महाराज (35) और पातालखोह निवासी आशाराम (70) को भी चोट आई है। हादसे के बाद भीड़ एकत्र हो गई। ट्रैक्टर चालक मौका देखकर भाग निकला। डायल 100 और 108 के कर्मचारियों ने घायलों को ऑटो से बाहर निकाला और जिला अस्पताल में भर्ती कराया। अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया गया।

अस्पताल में घायल।

खबरें और भी हैं...