असंगठित कामगार प्रकोष्ठ ने बांटे चेक
होशंगाबाद| भाजपा असंगठित कामगार प्रकोष्ठ ने भवन निर्माण कर्मकार मंडल के तहत चल रही जनकल्याणकारी योजनाओं के चेक वितरित किए। जिला संयोजक अमित माहाला ने बताया 2 लाख 30 हजार रुपए के चेक वितरित किए गए। कार्यक्रम नगपालिका अध्यक्ष अखिलेश खंडेलवाल, खनिज विकास निगम अध्यक्ष शिव चौबे, पूर्व राजस्व मंत्री मधुकर हर्णे, जिला सहकारी बैंक उपाध्यक्ष भरतसिंह राजपूत, प्रदेश सहसंयोजक प्रकाश शिवहरे, पूर्व नपाध्यक्ष माया नारोलिया, कमल चौहान, अखिलेश निगम, रिषभ संतोरे, चंदन शाह आदि कार्यकर्ता मौजूद थे।