पार्षद पति के समर्थन में उतरे मोहल्ले वाले
भास्कर संवाददाता | होशंगाबाद
भीलपुरा में सोमवार रात वार्ड नंबर 27 की पार्षद रंजना मांझी के पति अनिल मांझी को धमकाने के मामले में मोहल्लेवालों ने मांझी का समर्थन किया है। मंगलवार को मोहल्लावासी जनसुनवाई में पहुंचे और आरोपी युवकों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
सोमवार रात भीलपुरा में शिवम नामक युवक गालिया दे रहा था। उसे अनिल मांझी ने रोका था। आरोप है कि इससे नाराज शिवम ने अनिल मांझी पर तमंचा तान दिया। मांझी का तो यहां तक कहना है कि आरोपी ने हवाई फायर भी किया। इस संबंध में मंगलवार को मोहल्लेवाले पहले एसपी के पास शिकायत करने पहुंचे। उनके नहीं मिलने पर जनसुनवाई में गए और आवेदन सौंपा। इसमें आरोप लगाए है कि वार्ड का संतोष, छोटा भाई अन्नू पिता छोटेलाल, शिवम, लल्लू पिता मर्रु मांझी मादक पदार्थ बेचते है। मना करने पर विवाद करते हैं। सोमवार को संतोष और अन्नू लखनलाल मांझी के घर में घुसे और मारपीट की। बच्चे और बहू तक को पीटा। अिनल ने समझाया तो तमंचा तान दिया। इन पर कार्रवाई की मांग की।
9 फरवरी को प्रकाशित खबर
लगातार
भास्कर