पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Hoshangabad
  • खिराला शरीफ के हजरत ने ग्यारहवीं शरीफ की फातहा दिलाई

खिराला शरीफ के हजरत ने ग्यारहवीं शरीफ की फातहा दिलाई

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
होशंगाबाद। सदरबजार स्थित गार्डन में सोमवार को कादरी फाउन्डेशन ने ग्यारहवीं शरीफ की फातिहा नियाज का आयोजन किया। कार्यक्रम में खिराला से आए हजरत सैय्यद मो. मुईनुद्दीन मुईनुल हक कादरी-सुत्तारी ने ग्यारहवीं शरीफ की फातहा नियाज दिलाई। इस दौरान कलेक्टर संकेत भोंडवे और एसपी आशुतोष प्रताप सिंह का भी सम्मान हजरत सुत्तारी ने किया। इसके बाद उन्होंने देश में अमोन-अमान की दुआ मांगी। हजरत सुत्तारी ने कहा लोगों को मिल जुलकर रहना चाहिए। एक-दूसरे की मदद करनी चाहिए।





इस दौरान पवित्र ग्रंथ का पाठ किया गया। इसके बाद हजरत गौस और पैगंबर साहब की शान में नात पढ़ी गई। फाउन्डेशन के सगीर खान ने बताया ग्यारहवीं बगदाद के बड़े पीर साहब हजरत गौस रहमत अलैह के लिए मनाई जाती है। इस दौरान सैय्यद फारूक, सिब्बू खान, बोना खान, शफीक खान, अमीन राइन, फैज कौसर सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...