पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Hoshangabad
  • जानकारी न भेजने वाले 24 प्राचार्यों को नोटिस

जानकारी न भेजने वाले 24 प्राचार्यों को नोटिस

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
होशंगाबाद| निजी स्कूलों की मान्यता व नवीनीकरण से संबंधित जानकारी संकुल प्राचार्यों ने जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय नहीं भेजी है। मंगलवार को डीईओ अरविंद चौरगढ़े ने ऐसे 24 प्राचार्यों को कारण बताओ नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। इसी तरह तंबाकू के सेवन पर रोक लगाने के आदेश को भी गंभीरता से नहीं लेने वाले प्राचार्यों को नोटिस जारी किए हैं, उनमें शासकीय उमा कन्या विद्यालय, शासकीय कन्या जुमेराती स्कूल, एसएनजी स्कूल व उमावि एसपीएम के प्राचार्य शामिल हैं। जिले के 20 अन्य प्राचार्यों को भी नोटिस जारी हुए हैं। सभी संकुलों में 45 मामले लंबित हैं। 21 जनवरी को भी कारण बताओ नोटिस जारी किया गया लेकिन कोई असर नहीं हुआ। अब प्राचार्यों को जानकारी न भेजने का कारण भी बताना है। इसके लिए एक ही दिन की मोहलत दी है। आदेश न मानने पर कार्रवाई की चेतावनी भी दी है।

स्कूलों में तंबाकू पदार्थों के सेवन पर रोक लगाने के शासन के आदेश को जिले में कोई तव्वजो नहीं मिली है। प्राचार्यों को स्कूलों में तंबाकू मुक्त होने संबंधी बोर्ड लगाकर प्रमाणपत्र भेजना है। विद्यार्थियों से तंबाकू व धूम्रपान न करने का शपथपत्र भी लेना है। स्कूल से 100 गज दूर तंबाकू उत्पाद की दुकान न होने का प्रमाणपत्र देना है। 8 मई 2015 से अभी तक 8 पत्र जारी किए जा चुके हैं। लेकिन केवल उमावि तरौनकलां ने ही जानकारी भेेजी है। डीईओ ने तीन दिन में जानकारी के लिए मंगलवार को फिर से पत्र लिखा है।

खबरें और भी हैं...