मानव संसाधन विकास मंत्रालय सुनेगा शिकायत
होशंगाबाद| यदि आपको ऑल इंडिया काउंसिल फॉर टेक्निकल एजुकेशन या यूनिवर्सिटी ग्रांट कमीशन की ओर से स्कॉलरशिप मिलती है तो आपके लिए अच्छी खबर। स्कॉलरशिप, फैलोशिप और स्टायपेंड समय पर नहीं मिल रहा तो मिनिस्ट्री आफ एचआरडी में सीधे शिकायत कर सकते हैं। इसके लिए मिनिस्ट्री ऑफ एचआरडी ने वेबसाइट पर नया कॉलम शुरू किया है। इसमें स्टूडेंट्स www.mhrd.gov.in पर शिकायत कर सकते हैं। एआईसीटीई से संबद्ध कॉलेज का स्टूडेंट है तो वह pgscholarship@aicte-india.org पर शिकायत कर सकते हैं।