पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Hoshangabad
  • वैन में देशी शराब ला रहा युवक शारदा नगर में पकड़ाया

वैन में देशी शराब ला रहा युवक शारदा नगर में पकड़ाया

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
होशंगाबाद | मालाखेड़ी के रास्ते नगर में वैन से 30 पेटियों में रखी 270 लीटर देशी शराब ला रहे युवक को मंगलवार रात 11 बजे कोतवाली पुलिस ने पकड़ा है। पकड़ाई गई अवैध शराब 60 हजार रुपए कीमत की बताई जा रही है। जबकि जब्त वैन 1 लाख रुपए कीमत की आंकी गई है। कोतवाली के एसआई अशोक पांडेय ने बताया मुखबिर से सूचना मिली थी कि सांगाखेड़ा से शराब की खेप वैन क्र. एमपी 05 एसी 0332 से निकली है। जो मालाखेड़ी के रास्ते शहर में लाई जा रही है। मालाखेड़ी चौक पर एक वैन आती दिखी। उसके चालक को रुकने का इशारा किया तो उसने गाड़ी दौड़ा दी। पीछा किया। वायरलैस से चक्कर रोड पर खड़े एसआई अनूप उइके को वैन को रोकने की सूचना दी। एसआई ने शारदा कॉलोनी के सामने वैन के सामने गाड़ी लगा दी। इससे वैन रोककर चालक भागने की कोशिश में था तभी प्रधान आरक्षक वीरेंद्र शुक्ला ने उसे दौड़ कर पकड़ लिया। इस दौरान एसआई एचके शुक्ला, केएन रजक मौजूद रहे। वैन चालक निमसाडिय़ा का विनोद पिता कैलाश चौरे (28) है। उससे पूछताछ की जा रही है कि वह शराब कहां से लाया था और कहां ले जा रहा था।

आरोपी विनोद

वैन में रखी शराब की पेटियां।

खबरें और भी हैं...