होमसाइंस काॅलेज में छात्राओं ने बनाए मशरूम के व्यंजन
होशंगाबाद | शासकीय होमसाइंस कालेज में मेपकास्ट ने मशरूम उत्पादन एवं मूल्य संवर्धन तकनीक से आदिवासी महिलाओं एवं छात्राओं का सशक्तिकरण के लिए मंगलवार को मशरूम व्यंजन प्रतियोगिता की। इसमें बताया मशरूम से अनेक कुपोषण जनित बीमारियों को समूल नष्ट किया जा सकता है। प्रतियोगिता में 70 छात्राओं ने भाग लिया। 38 व्यंजन मशरूम से बनाए गए। सूप, शाकाहारी मशरूम कीमा, मशरूम कटलेट, मशरूम पुलाव,मशरूम टिक्का,केक,कचौड़ी,खिचड़ी,चीला,पकोड़े,मंगोड़ी,उत्तपम शामिल हैं। प्रतियोगिता में प्रथम भावना विश्वकर्मा ,द्बितीय शिखा गौर, तृतीय शालिनी अग्रवाल रहीं। रिचा मेहरा को सांत्वना पुरस्कार दिया गया।