पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Hoshangabad
  • स्टाफ समिति की बैठक में नहीं उठा गबन का मुद्दा

स्टाफ समिति की बैठक में नहीं उठा गबन का मुद्दा

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
होशंगाबाद | जिला सहकारी बैंक की शिवपुर शाखा में हुए गबन का मामला मंगलवार को स्टाफ समिति की बैठक में नहीं उठा है। मामले में कैशियर और लिपिक दोषी पाए गए हैं। उन पर एफआईआर के आदेश भी जारी हुए हैं लेकिन मामला दर्ज नहीं हो पा रहा है। एफआईआर नहीं होने का मुद्दा मीटिंग में उठने वाला था लेकिन ऐसा नहीं हुआ।

जिला सहकारी बैंक में दो साल बाद स्टाफ समिति की बैठक हुई। बैठक में स्टाफ की समस्या, काम में आने वाली कठिनाइयां, क्रमोन्नति, पदोन्नति सहित अन्य बिंदुओं पर चर्चा की गई। हालांकि शिवपुर मामले को नहीं उठाया गया। राजनीतिक सूत्र बताते हैं कि जब जिला सहकारी बैंक के सीईओ ने थाने में कार्रवाई के आदेश दिए हैं तो संबंधित पर कार्रवाई राजनीतिक दवाब के चलते नहीं हो रहा है। पार्टी के कुछ लोग जो बैंक से जुड़े हैं कार्रवाई करने से रोक रहे हैं। सीईओ अभिजीत अग्रवाल ने बताया मैंने 15 दिन पहले ही आदेश दे चुका हूं लेकिन अभी तक कार्रवाई नहीं हो सकी है। जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष संतोष पाटिल ने बताया मेरे हिसाब से इसमें कोई राजनीतिक दवाब नहीं है। पुलिस अपना काम नहीं कर रही है। प्रशासक को इस मामले में सख्ती करना चाहिए।

शिवपुर गबन मामला
खबरें और भी हैं...