ज्यादा आय वालों को मिलती रहेगी सब्सिडी
भास्कर संवाददाता | होशंगाबाद
दस लाख से ज्यादा सालाना इनकम वालों को रसोई गैस पर मार्च अंत तक सब्सिडी मिलती रहेगी। ऐसा ग्वालियर में इस कैटेगरी के ग्राहकों की सूची तैयार नहीं होने के कारण होगा। पूर्व में केंद्र सरकार ने दिसंबर में फैसला लिया था कि इस तरह के उपभोक्ताओं को 1 जनवरी से सब्सिडी नहीं दी जाए। अब यह फैसला बदल लिया है।