फर्जी आईडी से सिम ली, बंद कराने गया तो पकड़ाया
होशंगाबाद | एक युवक ने फर्जी आईडी देकर सिम ले ली। मोबाइल गुमा तो वह सिम बंद कराने के लिए आईडी की फोटो कापी कराने पहुंचा तो पकड़ा गया। मंगलवार को मामला थाने तक पहुंचा पर रिपोर्ट दर्ज नहीं हो सकी।
युवक ने एक दुकान से सिम ली थी। यह सिम िजस मोबाइल में डली थी वह गुम हो गया था। इसके चलते युवक सिम बंद कराने के लिए कंपनी के दफ्तर पहुंचा था। यहां उससे आईडी मांगी गई। सिम लेते समय दी गई आईडी लेकर वह फोटो कापी दुकान पर झेरॉक्स कराने पहुंचा और झेरॉक्स कराई। इसी बीच दुकानदार के साथ खड़े युवक की नजर जब झेरॉक्स पर गई तो उसे अपना फोटाे दिखा। ऐसे में पूछताछ शुरू हुई तो पता चला कि युवक ने दूसरे युवक की आईडी लगाकर सिम हासिल की थी। इस तरह उसने गलत आईडी देकर सिम ले ली थी। दोनों पक्ष इसे लेकर कोतवाली पहुंचे पर बाद में मामला बाहर ही सुलझा लिया।