होशंगाबाद| एनएच- 69 पर पवारखेड़ा की संकरी पुलिया पर सोमवार
होशंगाबाद| एनएच- 69 पर पवारखेड़ा की संकरी पुलिया पर सोमवार दोपहर दो कंटेनर के आमने-सामने आने से जाम लग गया। करीब तीन घंटे तक लोग फंसे रहे। मौके पर देहात और ट्रैफिक पुलिस पहुंची। इसके बाद ही जाम खुल सका। पुलिया पर अक्सर जाम लगता रहता है।
तीन घंटे तक लगा रहा जाम