पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Hoshangabad
  • जिला एवं सत्र न्यायाधीश के चैंबर में घुसा कबरबिज्जू

जिला एवं सत्र न्यायाधीश के चैंबर में घुसा कबरबिज्जू

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता | होशंगाबाद

जिला एवं सत्र न्यायाधीश मोहम्मद फहीम अनवर के चैंबर में सोमवार सुबह 9.30 बजे एक कबरबिज्जू घुस गया। इससे कर्मचारियों के होश उड़ गए। पहले तो कर्मचारियों ने उसे बाहर निकालने की कोशिश की। लेकिन जब सफलता नहीं मिली तो वन विभाग की टीम बुलाई। टीम ने आधा घंटे के रेस्क्यू के बाद जाल डालकर कबरबिज्जू को पकड़ लिया।

सबसे पहले कर्मचारी प्रमोद वर्मा ने न्यायाधीश की चेयर के साइड से सटी अलमारी के ऊपर पांच फीट लंबा काला जानवर देखा। उसे भगाने की कोशिश की लेकिन वह टस से मस नहीं हुआ। कर्मचारी ने इसकी सूचना अधिकारियों को दी। इसके बाद वन मंडल की टीम कोर्ट पहुंची और जाल फेंककर उसे पकड़ लिया। सामान्य वन मंडल के एसडीओ डीके वासनिक ने बताया कबरबिज्जू खतरनाक होते हैं। जो कबरबिज्जू पकड़ा है। उसकी पूंछ ही 3 फीट लंबी थी। उसका शरीर दो से ढा़ई फीट लंबा था। अलमारी के ऊपर कबरबिज्जू होने से रेस्क्यू टीम को काफी मशक्कत करनी पड़ी। उसे बाघली के पास छोड़ दिया।

फाइल फोटो

खबरें और भी हैं...