पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Hoshangabad
  • थर्ड लाइन के लिए नहीं टूटेंगे प्लेटफार्म थ्रू लाइन से होकर चलेगी ट्रेनें

थर्ड लाइन के लिए नहीं टूटेंगे प्लेटफार्म थ्रू लाइन से होकर चलेगी ट्रेनें

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता | होशंगाबाद

स्टेशन परिसर में थर्ड लाइन का काम नहीं होगा। परिसर में तीसरी लाइन नहीं बिछेगी। स्टेशन परिसर में कम स्पेश होने के चलते रेलवे ने यह निर्णय लिया है। रेलवे स्टेशन परिसर को छोड़कर थर्ड लाइन का काम तेजी से होगा। थर्ड लाइन से होकर जो ट्रेनें गुजरेगी। उन्हें थ्रू लाइन से होकर चलाया जाएगा। साथ ही थर्ड लाइन से होकर आने वाली ट्रेन का यदि होशंगाबाद पर स्टॉपेज है तो उसे प्लेटफार्म नंबर 1 पर लिया जाएगा।

1 नंबर प्लेटफार्म की तरफ डाली जानी थी लाइन: स्टेशन परिसर से होकर थर्ड लाइन डालने के लिए कई बार सर्वे हो चुका है। रेल विकास निगम के अधिकारी, रेलवे की विंग और परिचालन विभाग इसका नक्शा तक तैयार कर चुके हैं। थर्ड लाइन के प्रोजेक्ट में अभी भी स्टेशन परिसर के अंदर से होकर थर्ड लाइन डालने का प्रस्ताव शामिल है। बात तो यह तक आ चुकी थी कि प्लेटफार्म नंबर 1 को तोड़कर परिचालन विभाग, आरपीएफ, जीआरपीफ समेत दूसरे विभागों के कार्यालय दूसरी जगह शिफ्ट करने का प्लान बन चुका था। लगभग थर्ड लाइन का प्लेटफार्म नंबर 1 से निकला तय था। प्लेटफार्म नंबर 1 पर बने कार्यालयों को हटाने के बाद भी रेलवे को थर्ड लाइन के लिए स्टेशन परिसर पर बहुत कम स्पेश मिल रहा है। यदि इन कार्यालयों को हटाया भी जाता है तो जमीन के पुराने विवाद फंस रहे हैं इसमें समय लग सकता है। बुदनी आउटर की तरफ आवासीय मकानों को हटाना भी बड़ी मुशिकल वाला काम है। प्लान बदलने की वजह इन्हीं कारणों को बताया जा रहा है।













थर्ड लाइन के हिसाब से अपडेट होगा ट्रैक

थर्ड लाइन से ट्रैफिक शुरू होने के बाद स्टेशन परिसर की लूपलाइन व थ्रू ट्रैक व्यस्त हो जाएंगे। लोड भी बढ़ेगा। इसे देखते हुए रेलवे व आरवीएनएल दोनों ट्रैकों को अपडेट करेगी। लाइन डलने के बाद यह काम होगा। अभी लाइन डलने में एक से दो साल का समय लगेगा।

नॉन स्टॉपेज ट्रेनें थ्रू लाइन से निकलेंगी

थर्ड लाइन से होकर चलने वाली नॉन स्टॉपेज ट्रेनों को स्टेशन परिसर से थ्रू लाइन से होकर चलाया जाएगा। थर्ड से होकर चलने वाली जिन ट्रेनों का स्टॉपेज होगा, उन्हें प्लेटफार्म नंबर एक व दो पर रोका जाएगा। परिचालन विभाग को इसके लिए अपडेट करेंगे।

बदल भी सकता है प्लान
अभी की स्थिति में थर्ड लाइन के लिए स्टेशन पसिर में कोई लाइन नहीं डलेगी। रेलवे यह तय कर चुका है क्योंकि स्टेशन परिसर पर स्पेस बहुत ही कम है। बाद में ट्रैफिक बढ़ने की स्थिति में बदलाव भी हो सकता है। आरपी मगरैया, स्टेशन प्रबंधक

खबरें और भी हैं...