पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

सराफा बाजार कल बंद रहेगा

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता | होशंगाबाद

सराफा बाजार बुधवार को बंद रहेगा। आयकर नियमों में दो लाख रुपए के सोने की खरीदी पर पैनकार्ड अनिवार्य करने के विरोध में यह प्रदर्शन किया जा रहा है।

आयकर के नए नियम के मुताबिक दो लाख रुपए से ज्यादा के सोने के आभूषण बेचने पर व्यापारी को संबंधित ग्राहक की पूरी जानकारी रखनी होगी। अभी तक 5 लाख रुपए तक के आभूषण बिना पैनकार्ड के बेचे जा सकते थे। सराफा एसोसिएशन के अध्यक्ष सुशील जैन, इंद्रकुमार सोनी ने बताया सोमवार को व्यापारियों ने 10 फरवरी को बंद रखने का आह्वान किया है। सराफा दुकानें बंद रहेंगी। करीब 15 दिन पूर्व भी सराफा व्यापारियों ने कैंडल मार्च निकालकर विरोध जताया था।

खबरें और भी हैं...