डाउन कुशीनगर 7 घंटा देरी से शाम 7 बजे आई
होशंगाबाद| डाउन रूट की कुशीनगर एक्सप्रेस सोमवार दोपहर 12.15 बजे की जगह शाम 7 बजे आई। ट्रेन करीब 7 घंटे देरी से चली। अप रूट की कुशीनगर एक्सप्रेस भी 1 घंटे देरी से गुजरी। स्टेशन प्रबंधक आरपी मगरैया ने बताया सोमवार स्टेशन पर भीड़ अधिक थी। श्रद्धालु स्नान करने पहुंचे थे लेकिन कुशीनगर एक्सप्रेस के देरी से आने के कारण उन्हें परेशान होना पड़ा। आधा दर्जन अन्य ट्रेनें भी तय समय से देरी से आईं। डाउन कुशीनगर एक्सप्रेस दोपहर 12.15 बजे स्टेशन पहुंचती है जो शाम को 7 बजे के बाद पहुंची। इससे भोपाल की तरफ जाने वाले व रिजर्वेशन यात्रियों को दिक्कत हुई। अप की कुशीनगर एक्सप्रेस दोपहर 1.30 बजे प्लेटफार्म नंबर 2 पर आती है जो दोपहर 2.30 बजे पहुंची। यह ट्रेन एक घंटे देरी से चली। ट्रेनों के देरी से चलने की वजह बीच में रूट का व्यस्त होना है। सोमवार को स्टेशन पर नर्मदा स्नान करने पहुंचे यात्रियों के कारण अधिक भीड़ थी। स्टॉपेज वाली सभी ट्रेनें फुल थी।
इसे देखते हुए कुछ थ्रू ट्रेनों को रुकवाया गया। ये ऐसी ट्रेनें थी जो अपने निर्धारित समय पर चल रही थीं और आगे ट्रैफिक व्यस्त होने के कारण इन्हें एक मिनट के लिए रुकवाया जा सकता था। यात्रियों की सहूलियत को देखते हुए परिचालन विभाग ने यह व्यवस्था की।