पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

सोहागपुर

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पिपरिया सिवनीमालवा माखननगर
सोमवती पर नर्मदा तट पर 1 लाख से ज्यादा ने लगाई डुबकी

5 लाख रुपए से ज्यादा के नारियल बिके: श्रद्धालुओं ने 5 लाख रुपए से ज्यादा के नारियल नर्मदा को अर्पण किए। मंदिरों में भी खूब भीड़ रही। नर्मदा को चुनरी और पूजन सामग्री भी चढ़ाई गई। मंदिरों में दिनभर भक्तों की भीड़ लगी रही।

बसों और ट्रेनों में भीड़: स्नान के लिए श्रद्धालु दूर-दूर से आए थे। इस दौरान बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन पर खासी भीड़ रही। सुबह और शाम की पैसेंजर में अतिरिक्त बोगियां भी लगाई गई। बसें भी खचाखच चली। बावजूद श्रद्धालुओं आते-जाते रहे।

होशंगाबाद| सोमवती अमावस्या पर नर्मदा के तटाें पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। दूर-दूर से श्रद्धालु डुबकी लगाने आए। मौसम भी माकूल रहा। शहर के घाटों के अलावा नर्मदा और तवा नदी के संगम स्थल बांद्राभान, खर्राघाट पर लोगों ने स्नान किया।

सोमवती अमावस्या पर तड़के सुबह 4 बजे से ही स्नान शुरू हो गया था।

शहर के नौ घाटों पर सुबह से दोपहर तक भीड़ रही। सबसे ज्यादा भीड़ सेठानी घाट पर थी।

श्रद्धालुओं ने सूर्यदेव की अर्घ्य दिया, मंदिरों में पूजा-अर्चना की।

व्यवस्था के लिए 200 पुलिसकर्मी, 150 होमगार्ड जवान और तैराक तैनात थे।

प्रशासन ने हादसे से निपटने के लिए नाव से पेट्रोलिंग की। होमगार्ड की नाव दिनभर घाटों पर पानी में भ्रमण करती रही। छुटपुट वारदात को छोड़कर शांति बनी रही।

खबरें और भी हैं...